लखनऊ/बख्शी का तालाब, 13 अक्टूबर 2020 | उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार पिछले कई महीनों से लखनऊ की #बख्शीकातालाब (169) विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को समझने और सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दौरे पर भाखामऊ एवं महिगवाँ के निवासियों ने उनसे अपनी कुछ समस्याओं को साझा किया साथ ही अल्दमपुर के निवासियों ने बाबासाहब आंबेडकर जी के मंदिर के सौन्दर्यीकरण का निवेदन किया।
भाखामऊ निवासी स्व० बनवारी लाल जी की धर्मपत्नी सोनी रावत जी एवं मखाना पाल की को सहायता राशि प्रदान की। यह राशि उन्हें राशन व अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में सहायक होगी।
महिगवाँ में दिव्यांग बंधू अनुज कश्यप, आशा कश्यप जी, शबनम जी एवं अन्य लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
अल्दमपुर के दौरे पर वहाँ की जनता ने अपनी अन्य समस्याओं के साथ ही वहाँ स्थापित हमारे संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण का आग्रह किया तो उनके द्वारा सौन्दर्यीकरण के लिए सामान पहुँचाया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।