Home / ऽ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज की गिरफ्तारी अवैध, अलोकतांत्रिक और निंदनीयःअजय लल्लू

ऽ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज की गिरफ्तारी अवैध, अलोकतांत्रिक और निंदनीयःअजय लल्लू

Spread the love

लखनऊ, 30 जून। 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेसनोट में कहा गया कि यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अति निंदनीय बताया है। श्री शाहनवाज आलम को अवैध तरीके से सादी वर्दी में कुछ पुलिस वाले अगवा किये और दो घंटे तक उनके बाबत कोई भी जानकारी नहीं दी गयी।
आज सुबह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विरोध दर्ज कराने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू और श्रीमती आराधना मिश्रा मोना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शाम 4 बजे रिहा किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार दमन का चक्र चला रही है। आये दिन पुलिस के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम की देर रात गिरफ्तारी अवैध , अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं। यह पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है।
कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने इस पुलिसिया राज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार का राजनीतिक द्वेषपूर्ण और कायरता भरा कदम है।  सरकार विपक्ष की आवाज की दबाना चाहती। कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से योगी सरकार की बौखलाहट साफ साफ दिख रही है।
गौरतलब है कि श्री शाहनवाज आलम को पुलिस ने गोल्फ लिंक अपार्टमेंट्स के गेट से श्असंवैधानिक तरीकेश् से उठा लिया और लगभग घण्टे भर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
जारी प्रेस नोट में कांग्रेस अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री तनुज पुनिया के हवाले से कहा गया कि सत्ता पोषित दमन से हम कांग्रेस राहुल-प्रियंका के सिपाही डरेंगे नहीं, सड़क पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संघर्ष की लम्बी और शानदार परंपरा रही है, लोकतंत्र को बचाने के लिए दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार के खिलाफ अब हम सड़कें गरम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लोकप्रिय छात्रनेता रहे और दलितों-वंचितों के लड़ाई लड़ने वाले यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम की असंवैधानिक गिरफ्तारी योगी आदित्यनाथ की सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी।
कल रात हजरतगंज कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें महासचिव मनोज यादव, अभिमन्यु सिंह, शिवम तिवारी, मो0 तारिक, राजेश सिंह काली समेत दर्जनों कार्यकर्ता जख्मी हुए। कांग्रेस पार्टी इस बर्बर दमन का निंदा करती है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू और श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र चैधरी, पूर्व विधायक श्री राम सिंह पटेल, प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह, महासचिव श्री विश्वविजय सिंह, श्री मनोज यादव, लखनऊ प्रभारी सचिव श्री रमेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान, श्रीमती ममता चैधरी, श्री पंकज तिवारी, श्रीमती सदफ जाफर, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री मनोज पाठक, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री ज्ञानेश शुक्ला, श्री अनस रहमान, श्री नावेद नकवी, श्री अंकित सक्सेना सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *