हज़रत सैयद अयूब अशरफ किछौछवी ने ए.सी.पी. चैक को दिया नरसिंहानन्द के खिलाफ दिया तहरीर
लखनऊ 14 अप्रैल 2021 आॅल इण्डिया मोहम्मदी मिशन का एक प्रतिनिधि मण्डल हज़रत सैयद अयूब अशरफ किछौछवी के नेतृत्व में चैक कोतवाली में नरसिंहानन्द के खिलाफ सहायक पुलिस आयुक्त आई पी. सिह को एक पत्र वैधानिक कार्यवाही हेतु दिया साथ ही साथ एक ज्ञापन महामहीम राष्ट्रपति राम नाथ गोविन्द जी के नाम दिया गया इस मौके पर आॅल इण्डिया मोहम्मद मिशन यूथ अध्यक्ष हज़रत सैयद मोहम्मद अहमद मियाॅ, पीर जादा सैयद आले मुस्तफा बड़ी सरकार, सैयद गुलाम हुसैन, कारी मोहम्मद अरशद मौजुद थे। मोहम्मदी मिशन के अध्यक्ष हज़रत सैयद अयूब अशरफ ने कहा कि नरसिंहानन्द ने जिस तरह से अल्लाह और उसके रसूल मोहम्मद सल्ललाहों अलेही वसल्लम और पवित्र र्कुआन की तौहिन की है उसे पूरी दुनिया का मुस्लमान बर्दाष्त नही कर सकता। उन्होंने कहा कि कोराना वैषाविक महामारी वबा ने लखनऊ शहर में अपना खतरनाक रूप धारण कर लिया है ऐसे हालात में एहतेजाज करना इन्सानियत के लिए खतरा है वर्ना आॅल इण्डिया मोहम्मदी मिशन नरसिंहनन्द देशद्रोही आतंकवादी मानसिकता वाला व्यक्ति के खिलाफ बड़ा एहतेजाज करता। उन्होंने सभी देश वासियों से अपील की है कि वह अपने हर थाना क्षेत्र में नरसिंहानन्द और इन जैसे जितने भी अनासीर लोग है जो अपनी निजी स्वार्थ के लिए भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब को मिटाने में लगें है उसके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाए बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि 2 अप्रैल से 14 अप्रैल हो गया मगर अभी तक नरसिंहनन्द को गिरफतार न करके शासन/प्रषासन ने मुस्लमानों के धार्मिक जज़बात का मज़ाक उड़ाया है भारत का मुसलमान नबी के गुस्ताख के खिलाफ खामोश नही बैठेगा मोहम्मदी मिशन अभी शासन और प्रशसन को उचित कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है वर्ना मजबूर होकर भारत के उलेमा-ए-एकराम या धार्मिक रहनूमाओं, खानकाहों के सज्जादा नषीन व मशयक से राब्ता करके नसिंहानन्द के विरूध कठोर कदम उठाया जाएगा।
आॅल इण्डिया मोहम्मदी मिशन यूथ अध्यक्ष हज़रत सैयद मोहम्मद अहमद मियाॅ ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार शीघ्र नरसिंहानन्द उर्फ दीपक त्यागी, डासना मंदिर, गाजियाबाद और इस जैसे सभी लोगों को गिरफतार करें भारत का मुसलमान भारत के संविधान, भारतीय दण्ड संहिता और कानून का सहारा लेकर दो सप्ताह से इसके विरूध कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्यवाई नही हुई जो एक दुख का विषय है प्रशसन के इस रवैय से ऐसे अपराधियों के हौसले और बुलन्द हो रहे है और यह लोग देश में अराजकता फैलाकर देश में आशान्ति फैलाने का काम कर रहे है। जो देश हित में अच्छा कदम नही है।

