Home / कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला 2 जून से लापता थी। टॉयलेट में मिला शव।

कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला 2 जून से लापता थी। टॉयलेट में मिला शव।

Spread the love

11/06/2020

मुंबई में एक सरकारी अस्पताल के टॉयलेट से 82 साल की महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि यह शव पिछले
सप्ताह से गायब था। कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में पहले स्थान पर रहने वाले महाराष्ट्र में मरीजों के लापता होने का यह ताजा मामला है। बताया जा रहा है कि जलगांव के सिविल अस्पताल में कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला 2 जून से लापता थी। आज अस्पताल के टॉयलेट में इस महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट किया और बताया कि इस महिला के पौत्र ने उन्हें बताया, ‘यह शॉकिंग है, हम न्याया चाहते हैं।’ बीजेपी नेता महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा, ‘हम उन्हें न्याय दिलाएंगे। COVID-19 मामलों में उछाल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, महाराष्ट्र में मरीजों और शवों के लापता होने के कई मामले सामने आए हैं। मुंबई में हाल के दिनों में 6 शवों का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार किया गया है जबकि कई परिवारों ने कहा कि वे अपने रिश्तेदारों के शवों की खोज कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *