होली में कैमिकल रंग व पानी का दुरुपयोग न करें।
स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति लखनऊ के संयोजक सुनील कुमार मिश्रा ने आज नगर निगम मुख्यालय लालबाग़ में जोन-1 व जोन-6 की वार्ड के सभी अध्यक्षों के साथ समिति के पुनर्गठन के संदर्भ में बैठक कर लखनऊ वासियों से अपील भी किया कि होली के त्योहार में सभी लोग खासतौर पर नौजवान व बोर्ड परीक्षार्थि कैमिकल वाले रंगों एवँ पानी के दुरुपयोग न करे।बैठक में समितियो को दुरुस्त कर आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार रावत, जोनल अधिकारी यमुनाधर चौहान,निवर्तमान पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, राम अवतार कन्नौजिया, साकेत शर्मा, नागेंद्र सिंह,संतोष राय, राम नरेश चौरसिया, साधना वर्मा, अपूर्व भार्गव, राहुल सोनकर सहित जोन के सभी सफाई इंस्पेक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।
होली के शुभ अवसर पर केमिकल रंग एवं पानी का दुरुपयोग न करने की अपील





