(संवाददाता)
लखनऊ।हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों औऱ अधिकरियों के बीच। एक झूठी ख़बर ने दीवार खड़ी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा।बड़ा इमामबाड़ा(भूल भुलय्या) में हो रही है अवैध वसूली और अवैध रूप से वसूली कर ट्रस्ट के आला अधिकारियों को वह पैसा दिया जाता है। जिससे ट्रस्ट के कर्मचारियों में रोष और गुस्सा है। इस झूठी ख़बर में ख़ास तौर से ट्रस्ट के ज़िम्मेदार कर्मचारियों गाइड इंचार्ज नौशाद हैदर और ए सी एम 2 के चालक वसीम हैदर को निशाना बनाया गया है।कि हर महीने गाइडों का ट्रांसफर कर दिया जाता है। और यह लोग ट्रांसफर पोस्टिंग का पैसा ट्रस्ट के आला अधिकारियों को देते हैं।इस सम्बंध में ट्रस्ट के कर्मचारियों ने इस ख़बर को झूठा बताते हुए अवैध वसूली से भी इनकार किया है। ट्रस्ट के कर्मचारियों ने बक़ायदा एक ऑडियो जारी कर इस ख़बर का खंडन करते हुए। उच्च अधिकारियों से ऐसे व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की है।इस सम्बंध में हुसैनाबाद ट्रस्ट यूनियन के कर्मचारियों ने संवाददाता को बताया कि। यह झूठ है, उनके ऊपर झूठा और बे बुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।