Home / उत्तर प्रदेश / हुसैनाबाद का पहला गेट व नौबत खाना हुसैनाबाद ट्रस्ट की लापरवाही से पहुंच जर्जर अवस्था में

हुसैनाबाद का पहला गेट व नौबत खाना हुसैनाबाद ट्रस्ट की लापरवाही से पहुंच जर्जर अवस्था में

Spread the love

आज दिनांक 20-12-2023 लखनऊ के ऐतिहासिक, छोटा इमामबाड़ा का पहला गेट व नौबत खाना अपनी जर्जर अवस्था को रो रहा है, इसको जर्जर अवस्था में पहुंचने का कारण हुसैनाबाद ट्रस्ट की लापरवाही,कभी गेट व नौबत ख़ाने की मरम्मत न करवाने के साथ उसमें बहुत कम पैसों में किराएदार छोड़ दिए, जो की चूहों की तरह गेट को खोद-खोद कर अपनी दुकान बड़ी करते जा रहे हैं, गेट व नौबत खाने की इमारत को भारी नुकसान पहुंच रहा है,लखनऊ के ऐतिहासिक इमारत के प्रेमियों ने अपनी आवाज हुसैनाबाद ट्रस्ट से लेकर शासन प्रशासन तक पहुंचाई,पर किसी के कान में जू तक नहीं रेंगी ,मैं शब्बीर हुसैन समाचार पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ से गेट व नौबत खाने की मरम्मत व किरायेदारों को तत्काल प्रभाव से हटवाने का प्रार्थना करता हूं जिससे लखनऊ की ऐतिहासिक इमारत को बचाया जा सके
शब्बीर हुसैन सामाजिक कार्यकर्ता 6388490320

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *