Home / स्वर्गीय राम शरण दास जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

स्वर्गीय राम शरण दास जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Spread the love

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रामशरण दास की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में उनके चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राम शरण दास ने आपातकाल में जेल यातना सही। वे श्री मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे और जनांदोलनों में भी सक्रिय भागीदारी की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, उपाध्यक्ष श्री जयशंकर पाण्डेय, एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, आशु मलिक, अनुराग भदौरिया, राहुल भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *