15 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर,गॉड गिफ्ट होमियो केयर की निदेशिका डॉक्टर परविंदर कौर ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस शुभ अवसर पर डा. कौर ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोविड 19 की महामारी से जूझ रही है ।इस महामारी से हमारा देश भी अछूता नहीं है।
इस महामारी को नियंत्रण में रखने के लिए व संक्रमित मरीज़ों के उपचार में लगे तमाम डॉक्टर, नर्स, एवं एंबुलेंस कर्मी जैसे लोग भी हार्दिक प्रशंसा के पात्र हैं,.जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के उपचार में लगे है ।
उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द चिकित्सा विज्ञानी इस मर्ज की दवा ढूंढ लेंगे। अगले साल तक यह महामारी पूर्ण रूप से ख़त्म हो चुकी होगी ,साथ ही साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, एवं सैनिटाइजेशन का यथासंभव ख्याल रखते हुए आपस में प्रेम और सहयोग की भावना को निरंतर बनाए रखेंगे। डॉक्टर कौर ने कहा कि करोना बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। विटामिन सी से भरपूर फल एवं सब्जियों का नियमित सेवन करते रहें एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन करें ।