Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
सोनू निगम ने लगाया सलमान ख़ान पर आरोप: म्यूज़िक इंडस्ट्री में एकाधिकार चलाते माफियाओं का किया ख़ुलासा। - The Revolution News
Home / सोनू निगम ने लगाया सलमान ख़ान पर आरोप: म्यूज़िक इंडस्ट्री में एकाधिकार चलाते माफियाओं का किया ख़ुलासा।

सोनू निगम ने लगाया सलमान ख़ान पर आरोप: म्यूज़िक इंडस्ट्री में एकाधिकार चलाते माफियाओं का किया ख़ुलासा।

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री कई तरह की हलचल है। आए दिन बॉलीवुड के अलग-अलग सेलेब्रिटीज़ नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर खुल कर अपनी बात रख रहें हैं। नए खुलासे कर रहे हैं। वहीं अब इसी कड़ी में गुरुवार को दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

अपनी वीडियो में उन्होंने बॉलिवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री में म्यूजिक माफिया के खेमेबाजी का खुलासा किया हैं। साथ ही प्रॉफेशनल सिंगर्स को परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दुखद और असामयिक मौत पर प्रकाश डालते हुए की है।

वीडियो की शुरुआत में ही सिंगर सोनू निगम ने इस बात को स्पष्ट किया कि वो अपनी इस वीडियो के जरिए म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनियों से रिक्वेस्ट करना चाहते हैं। अपने व्लॉग में सोनू निगम ने अपने फैंस से कहा, “क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है। आप एक अभिनेता की मौत के बारे में सुन रहें है। कल को आप ये किसी गायक के बारे में ऐसा सुन सकते हैं, किसी संगीतकार के बारे में या किसी गीतकार के रूप में भी सुन सकते हैं क्योंकि एक्टिंग इंडस्ट्री की तुलना में म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी बड़े माफिया हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *