Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
सीमा व सागर को सृजन सम्मान मधु पाठक की पुस्तकों का विमोचन - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / सीमा व सागर को सृजन सम्मान मधु पाठक की पुस्तकों का विमोचन

सीमा व सागर को सृजन सम्मान मधु पाठक की पुस्तकों का विमोचन

Spread the love

यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 143 वे सृजन सम्मान समारोह में दो पुस्तको का लोकार्पण भी हुआ। सृजन सम्मान से वरिष्ठ शायरा डॉ सीमा श्रीवास्तव व अज़मगढ़ के राकेश पांडेय ‘सागर’ को युवा रचनाकार सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मधु पाठक की दो पुस्तकों ‘मैं शब्द हूँ’ व ‘भावों का झरोखा’ का लोकार्पण हुआ। डॉ राम बहादुर मिश्र, हसीब शिद्दीकी, विनोद शंकर शुक्ल व वी बी पांडेय तथा सर्वेश अस्थाना ने रचनाकारों को सम्मानित किया।

सुभाष रसिया और योगी योगेश के संयोजन व राजीव वत्सल के संचालन में प्रतिभा श्रीवास्तव की वाणी वन्दना के साथ हुए कवि सम्मेलन में अविजीत सिंह, डॉ रुद्रमणि, अनुराग मिश्र, केवल प्रसाद ‘सत्यम’ ,गिरधर खरे,मधु दीक्षित,योगी योगेश शुक्ल, मधु पाठक, के.पी.त्रिपाठी ‘पुंज’,महेश चंद्र गुप्त ‘महेश’,अर्श लखनवी,प्रमोद श्रीवास्तव,कीर्ति वाणी, अखण्ड प्रताप सिंह, उमा लखनवी,तमाचा लखनवी,सिराज खान,रजनी राय,सरोज तिवारी ‘आर्यवर्ती’,निर्भय प्रताप सिंह, डॉ संदीप शर्मा सहित लगभग 60 कवियों ने काव्यपाठ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *