सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

लखनऊ | शाबू ज़ैदी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए मोटरसाइकिल और वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से फील्ड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह किया जाएगा।

इसके अलावा, पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों के वर्दी भत्ते में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। उनका वर्दी भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 करने का ऐलान किया गया है।

वहीं, फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों के भत्ते को ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री के इस फैसले को पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम माना जा रहा है। भत्तों में बढ़ोतरी से पुलिसकर्मियों को राहत मिलने के साथ ही फील्ड ड्यूटी के दौरान होने वाले खर्चों की भरपाई में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *