मुस्कान की बेटी मन्नत की परवरिश का जिम्मा उठाना चाहते हैं फैजान अंसारी
मेरठ | शाबू ज़ैदी
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद मुंबई के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उसकी 10 महीने की बेटी मन्नत उर्फ राधा की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई है। फैजान के मुताबिक, उन्होंने बुधवार को मेरठ जिला जज की अदालत में इस संबंध में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बच्ची की परवरिश, शिक्षा, चिकित्सा और विवाह तक का खर्च उठाने की पेशकश की है। फैजान अंसारी ने यह भी कहा कि वह अपनी आर्थिक क्षमता की जांच कराने के लिए तैयार हैं। अब इस मामले में अदालत के निर्णय पर सबकी नजरें टिकी हैं।
