Home / सीएम योगी आज दोपहर पहुंचेंगे अयोध्या।

सीएम योगी आज दोपहर पहुंचेंगे अयोध्या।

Spread the love

श्री रामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त को अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। सीएम आज दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे और श्री रामजन्मभूमि परिसर में पीएम के दौरे की रूपरेखा का खाका तय करेंगे।

साथ ही पर्यटन विकास की योजनाओं पर मंथन करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के साथ भूमि पूजन में आ रहे अतिथियों को लेकर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ गृह मंत्रालय, पुलिस व पर्यटन विभाग के आला अधिकारी भी होंगे। भूमि पूजन को लेकर पीएमओ की ओर से अधिकृत कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है, इसकी वजह से प्रशासन तैयारी को लेकर ऊहापोह में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *