Home / सिंधिया ने कहा- उनकी संपत्ति 300 साल पुरानी; कांग्रेस का जवाब- सिंधिया की जेब में बिच्छू, उनकी हर पीढ़ी गद्दार

सिंधिया ने कहा- उनकी संपत्ति 300 साल पुरानी; कांग्रेस का जवाब- सिंधिया की जेब में बिच्छू, उनकी हर पीढ़ी गद्दार

Spread the love

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए। सिंधिया के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया ने अपनी संपत्ति के बारे में कहा है कि 300 साल पुरानी परिवार की संपत्ति है, लेकिन बच्चा-बच्चा जानता है कि सिंधिया परिवार ने ये जमीन कैसे हड़पी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सिंधिया परिवार पर कई आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सिंधिया ट्रस्ट की जांच होना चाहिए। हर एक संपत्ति की जांच होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता प्रभात झा सिंधिया की शिकायत कर चुके हैं और झा ने सिंधिया को भूमाफिया बताया था। जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यदि हमारी सरकार आएगी, तो सबसे पहले सिंधिया के ट्रस्ट की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएंगे।

सिंधिया परिवार को बताया गद्दार
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस में कुछ नए महाराज हो गए हैं। सिंधिया कह रहे हैं कि मेरी क्या गलती मैं राज परिवार में पैदा हुआ? मगर सिंधिया की एक भी पीढ़ी ऐसी नहीं, जिसने गद्दारी न की हो। सिंधिया की जेब में तो बिच्छू है। कभी जेब से पैसे निकले नहीं। माधव राव सिंधिया ने भी कांग्रेस से गद्दारी कर अलग पार्टी बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *