Home / समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन

Spread the love

उत्तर प्रदेश के औरैया में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का शनिवार रात 9 बजे निधन हो गया। 92 वर्षीय मुलायम ने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली।वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य व इससे पूर्व दो बार औरैया के विकासखंड भाग्य नगर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।

मूल रूप से कस्बा ककोर के पास स्थित कढोरे का पुरवा गांव के रहने वाले मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे हैं। उनके निधन की खबर पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए गांव में तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *