Home / उत्तर प्रदेश / सपा सांसद प्रिया सरोज महिलाओं को आर्थिक,शैक्षिक,सामाजिक, राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

सपा सांसद प्रिया सरोज महिलाओं को आर्थिक,शैक्षिक,सामाजिक, राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

Spread the love

दिनांकः28.10.2024
प्रतापगढ़ समाजवादी पार्टी की महिला सभा की बैठक मीराभवन स्थित गोकुल पैलेस में हुई। मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, विशिष्ट अतिथि विधायक केराकत तूफ़ानी सरोज, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह साथ में ज्योत्सना सिंह मुख्य आयोजक शिवशंकर सरोज इस दौरान दूर-दराज से आईं सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने इसमें प्रतिभाग किया।
इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति मजाक बनकर रह गई है। भाजपा सरकार निर्लज्जता से धर्म निरपेक्ष ढांचे को भी तहस-नहस करने में जुटी हुई है। देश की मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल किसी न किसी तरीके से सत्ता में बने रहना और सत्ता को हासिल करना है। छल और बल से अपनी विचारधारा को जनता पर थोपना और जनता के सरोकार के सारे कार्यों की उपेक्षा करना एक सामान्य बात हो गई है।
सांसद मछली शहर लोकसभा प्रिया सरोज ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही वह मार्ग है, जो उन्हें किसी पर निर्भर होने से मुक्त करता है। एक शिक्षित महिला अपने परिवार, समाज और देश को प्रगति की राह पर ले जाती है। हमारा देश तब ही प्रगति करेगा, जब महिलाएं सुरक्षित और सशक्त महसूस करेंगी। विशिष्ट अतिथि विधायक केराकत तूफानी सरोज ने कहा कि हम सभी को अपनी सोच को बदलना होगा और महिलाओं को समान अवसर देने होंगे।
ज्योत्सना सिंह ने भी नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। अध्यक्षता छात्र नेता इविवि शिवशंकर सरोज ने की। इस दौरान कृष्णा यादव, प्रियंका पटेल व कविता वर्मा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमोद कुमार, अखिलेश यादव, योगेंद्र कुमार, गोलू पासवान, सुनील पासी, रवि सरोज आदि मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *