समाजवादी शिक्षक महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफ़ेसर फजल इमाम रिजवी साहब, उर्दू विभागाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण बाराबंकी शिक्षक सभा द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई।इस सभा में फजल इमाम रिजवी साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में 2 मिनट का मौन धारण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष अमित कुमार यादव, डॉ शरद वर्मा, डॉ राजेश कुमार वर्मा, कौशल किशोर धीमान जिला सचिव, समाजवादी पार्टी मानसी यादव, जी शमशाद आलम, अमरेश यादव, रवि कुमार वर्मा, अंकित वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। इमाम रिजवी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।