आज दिनांक 1 सितंबर 2020 नए नगर आयुक्त नगर निगम अजय द्विवेदी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत चौक चौराहे से लेकर हरदोई रोड दुबग्गा तक प्रातः काल 10:00 बजे अतिक्रमण हटाया गया।
जिससे शहर के निवासियों को दुबग्गा चौराहे से चौक तक पहुंचने में ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ा। देखा ये गया है कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के पश्चात शाम से देर रात तक पुनः अवैध ठेले, अतिक्रमण लग जाते हैं व देर रात तक लगे रहते हैं। इन अवैध ठेलों, अतिक्रमण पर लगी दुकानों पर कोविड-19 को रोकने के लिए सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस का कोई पालन नहीं होता और इन अवैध दुकानों पर भीड़ लगी रहती है,जिस पर लोग जमा रहते हैं ।लखनऊ , उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण फैलने का मुख्य सोत्र यही अवैध दुकानें बताई जा रही है।