Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
सपा व्यापार मंडल का मंडली सम्मेलन अलीगढ़ में संपन्न हुआ - The Revolution News
Home / सपा व्यापार मंडल का मंडली सम्मेलन अलीगढ़ में संपन्न हुआ

सपा व्यापार मंडल का मंडली सम्मेलन अलीगढ़ में संपन्न हुआ

Spread the love

समाजवादी व्यापार सभा का पहला मंडलीय सम्मेलन अलीगढ़ के सम्राट लॉज में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक संजय गर्ग रहे। सम्मेलन में अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता पिंटू, तथा अलीगढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश वाष्र्णेय, हाथरस जिलाध्यक्ष रामू पौरुष, एटा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने अपनी-अपनी विधानसभा कमेटियों की कार्यसमीक्षा की। व्यापारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा की सरकार का व्यापारियों के प्रति रवैया बहुत ही संवेदनहीन है, उनके सभी फ़ैसले नोटबंदी, विसंगतिपूर्ण जीएसटी और कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान का बिजली के फ़िक्स चार्जेज़ एवं व्यापार में लिए गये ऋण के उस कार्यकाल के ब्याज को भी व्यापारियों की माँग के बावजूद माफ़ नहीं किया।
कोरोना से मृत व्यापारियों को अंतिम संस्कार होने के बाद भी कोई राहत नहीं दी गयी, जबकि समाजवादी व्यापार सभा ने माँग की थी कि उनके परिजनों को दस-दस लाख का मुआवज़ा दिया जाये।
श्री गर्ग ने कहा कि चुनाव में सभी व्यापारी समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य देख रहे हैं। सभी व्यापारियों ने हाथ उठाकर 2022 मे श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गिरीश यादव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *