Home / सपा महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने संवाद कार्यक्रम का पहला चरण पूरा किया

सपा महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने संवाद कार्यक्रम का पहला चरण पूरा किया

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के जन संवाद कार्यक्रम का पहला चरण उत्तर प्रदेश के गोण्डा, बाराबंकी, मोहनलालगंज, बछरावां में सम्पन्न हुआ।
सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिये समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आधी आबादी को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिये चैपाल, गोष्ठी और सम्मेलन को सम्बोधित किया।
भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों, बलात्कार, उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी महिला सभा जन जागरूकता अभियान चला रही है। पिछली समाजवादी सरकार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए जो कार्य किये गये थे भाजपा सरकार ने उनसे किनारा कर जनता की निगाहों में खुद को हास्यास्पद बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *