Home / सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का गठन:अखिलेश यादव

सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का गठन:अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के गठन की घोषणा कर दी। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री मिठाई लाल भारती निवासी हरपुर मिड्ढी बलिया को नामित किया गया है।
श्री भारती बसपा के कार्यकाल में पूर्वांचल के जोनल कोऑर्डिनेटर तथा कई प्रदेशों में प्रभारी रहे हैं। पिछले दिनों वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *