Home / उत्तर प्रदेश / सपा पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी अखिलेश यादव

सपा पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्ी  अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती पर उनका नमन करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थी। आजीवन उन्होंने अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार किया था।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि फूलन देवी वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका और नारी अस्मिता की प्रतीक थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी जी को संसद में भेजकर सामाजिक न्याय किया था।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देष पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ0प्र0 ने सभी जनपदों की विधानसभाओं में क्रांतिकारी पूर्व सांसद फूलन देवी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० राजपाल कश्यप ने कहा कि अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी जी प्रदेश के एक छोटे से गांव में मल्लाह, कश्यप, निषाद की जाति में जन्मी वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बगावत की और राजनेता बनी।
इस अवसर पर डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि वह दो बार मिर्जापुर व भदोही के लिए सांसद सदस्य के रूप में लोकसभा के लिए चुनी गई और बीजेपी के शासनकाल में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
इस अवसर पर, राम नरेश चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, शिव वचन बिंद प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, पंकज कश्यप प्रदेश सचिव, धर्मेंद्र कश्यप प्रदेश सचिव, राजेंद्र लोधी, शिव शंकर लोधी, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद, वीर यादव, मोहम्मद नईम, पंकज गुप्ता, जतिन चौरसिया, सूरज लोधी, राजपाल लोधी, आशीष कुमार यादव, अविनाश कुमार, पंकज कश्यप, मोहित कश्यप आदि, कश्यप, निषाद, बिंद समाज के सम्मानित नेताओं द्वारा जयंती सादगी से मनाई गई।
स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर लोंगा खेड़ा तेलीबाग खरीका लखनऊ में आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ० राजपाल कश्यप, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ समाजवादी पार्टी, सी०एल० वर्मा पूर्व प्रत्यासी लोकसभा, मनोज पाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लखनऊ, अवशेष कश्यप व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *