Home / उत्तर प्रदेश / सपा ने चेयरमैन सुभाष चन्द्रा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

सपा ने चेयरमैन सुभाष चन्द्रा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

Spread the love

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज लखनऊ पुलिस आयुक्त से मिलकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ टीवी डिबेट में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर जी-न्यूज के एंकर दीपक चौरसिया और Essel Group के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, विधायक अरमान खान, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित शामिल रहे।
समाजवादी पार्टी, कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र में कहा कि 30.12.2023 को जी-न्यूज के एंकर दीपक चौरसिया ने जी-न्यूज पर एक डिबेट की जिसमें दीपक चौरसिया ने समाजवादी लोगों के लिए अभद्र एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। दीपक चौरसिया व Essel Group के चेयर मैन सुभाष चन्द्रा द्वारा जानबूझ कर समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित टिप्पणी करके धार्मिक विद्वेष, धार्मिक उन्माद फैलाने व समाज को बांटने का कार्य किया गया है। दीपक चौरसिया ने इस तरह एक विशेष राजनैतिक पार्टी को 2024 के आगामी लोकसभा के चुनाव में फायदा पहुंचाने की नियत से किया है।
समाजवादी पार्टी से सभी धर्मों के करोड़ो लोग जुड़े हैं दीपक चौरसिया ऐंकर व Essel Group के चेयर मैन सुभाष चन्द्रा के उक्त कृत्य से समाजवाद को मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनायें आहत हुई है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिममण्डल दीपक चौरसिया एवं Essel Group के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर के कार्यवाही करने की मांग करता है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *