Home / सपा छात्र सभा के जिला शहर कमिटी घोषित

सपा छात्र सभा के जिला शहर कमिटी घोषित

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ ने समाजवादी छात्र सभा की जिला/महानगर अध्यक्षों, जिला/महानगर महासचिवों को नामित किया है।
जनपद गोरखपुर में श्री शिवेन्द्र बहादुर सिंह ‘रोहित सिंह‘, कौशाम्बी में श्री शैलेन्द्र सिंह पटेल, कानपुर ग्रामीण में श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान (गगन ठाकुर), शामली में श्री भूपेन्द्र सिंह जाट एवं गाजियाबाद में श्री अंशु भूमिहार को जिलाध्यक्ष नामित किया है।
मथुरा महानगर में श्री हेमन्त चैधरी, सहारनपुर महानगर में श्री राव जुल्फिकार खान, शाहजहांपुर महानगर में श्री फरहान अली हैदर, मुरादाबाद महानगर में श्री ठा0 विशाल सिंह को महानगर अध्यक्ष नामित किया हैं।
सहारनपुर महानगर में श्री जितेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद महानगर में श्री फाजिल मलिक को महासचिव नामित किया गया हैं।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा ने जिला/महानगर अध्यक्षों को नामित किया है।
जनपद चंदौली में श्री मो0 आरिफ, कुशीनगर में श्री विनय सिंह पटेल, महाराजगंज में श्री मो0 शमीम, लखीमपुर खीरी में श्री माधुर्य सिंह ‘मधुर‘, पीलीभीत में श्री शाहिद खान ‘संजय‘ एवं बलरामपुर में श्री हसीब खान को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
गाजियाबाद में श्री रविंद्र यादव तथा मेरठ में श्री गुड्डू चौधरी को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *