Home / उत्तर प्रदेश / सपा कार्यालय में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

सपा कार्यालय में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक श्री रफीक अंसारी, पूर्व विधायक श्री अरविन्द कुमार सिंह सहित सर्वश्री अभिषेक दीक्षित एडवोकेट, के.के. श्रीवास्तव, पासी जयवीर सिंह, राधेश्याम सिंह तथा कपिल देव ने भी बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनके प्रयत्नों से ही समाज के एक बड़े वंचित वर्ग को आरक्षण तथा अन्य सुविधाएं मिली। डॉ0 साहेब ने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने किसानों, श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का भरपूर समर्थन किया और संविधान में भी उनके लिए उचित व्यवस्थाएं की। एक व्यक्ति एक मत का विधान भी उनकी देन है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक रूप से उपेक्षित वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा था। इसीलिए संविधान में शाब्दिक या कृत्य से उनको आहत करने पर दंड का विधान रखा था। सामाजिक नफरत और भेदभाव के खिलाफ भी उन्होंने चेतावनी दी थी और कहा था कि लोकतंत्र की सुरक्षा सभी के अधिकारों के सम्मान से ही हो सकती है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *