Home / सत्येंद्र सिंह पूर्व आईएएस पर मनीलांड्रिंग का केस

सत्येंद्र सिंह पूर्व आईएएस पर मनीलांड्रिंग का केस

उत्तर प्रदेश में अवैध बालू खनन में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा आरोपित बनाए गए कौशांबी के पूर्व जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। पूर्व आईएएस सत्येंद्र सिंह पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गलत तरीके से दो नए खनन पट्टे आवंटित किए और नौ पट्टों का नवीनीकरण किया। याद रहेगी हाईकोर्ट इलाहाबाद के निर्देश के बाद कौशांबी में हुए अवैध खनन की जांच सीबीआई कर रही 25 जनवरी 2021 को केंद्रीय जांच एजेंसी इस संबंध में पूर्व आईएस समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनके नाम: सत्येंद्र सिंह पूर्व आईएएस नेपाल निषाद उमरावल , नर नारायण मिश्रा, इमिलिया , रमाशंकर द्विवेदी, गोरिया ,आशा हेमराज, राम प्रसाद सिंह, शिव प्रकाश सिंह ,राम अभीलाष, योगेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *