Home / सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ईरान पर बदल रहे हैं सुर

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ईरान पर बदल रहे हैं सुर

Spread the love

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि ईरान हमारा पड़ोसी देश हैं और हम ईरान के साथ अच्छे और ख़ास रिश्ते रखना चाहते हैं.
क्राउन प्रिंस का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है, जब सऊदी अरब और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इराक़ में ‘ख़ुफ़िया बातचीत’ की ख़बरें आ रही हैं.
ईरान और सऊदी अरब एक दूसरे के पुराने दुश्मन हैं और दोनों देश पूरे मध्य-एशिया में एक दूसरे के प्रभाव को कम करने की कोशिश करते आए हैं लेकिन दोनों देशों के बीच अधिक तनाव की शुरुआत तब हुई, जब साल 2016 में एक शिया धर्म गुरु शेख़ अल-नमर को सऊदी अरब में फांसी दे दी गई.

इसके जवाब में ईरान में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने तेहरान स्थित सऊदी अरब के दूतावास पर हमला करके उसको आग के हवाले कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *