समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा श्रीमती रज़िया नवाज निवासी ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री योगेश भाटी पुत्र श्री मंगत सिंह भाटी जनपद गौतमबुद्धनगर, श्री कल्लू यादव ‘सुधीर‘ दिबियापुर औरैया, इं0 प्रवीण पाठक बस्ती को राष्ट्रीय सचिव तथा श्री हिमांशु दीक्षित बाराबंकी, श्री महेन्द्र स्वरूप पासवान एवं श्री अनिल बाल्मीकि निराला नगर, लखनऊ को राष्ट्रीय सदस्य नामित किया गया है। श्री गजेन्द्र उपाध्याय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मान सिंह यादव (सदस्य विधान परिषद) द्वारा समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में डॉ0 अफरोज आलम लखनऊ को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काशीनाथ यादव द्वारा समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री पारस नाथ यादव गाजीपुर तथा श्री सियाराम यादव वाराणसी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद द्वारा समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ0 अमिताभ कुमार पाण्डेय रायबरेली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री संजय सेंगेर ‘बंटी‘ कानपुर को राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री सुशील यादव लखनऊ, श्री सैफ खान मऊ, श्री मनोज यादव आजमगढ़, श्री अजय कुमार सिंह बहराइच, श्री सहदेव पाण्डेय गोण्डा को राष्ट्रीय सचिव तथा श्री साजिद चौधरी हापुड़ को राष्ट्रीय सदस्य नामित किया गया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता