मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर से पैदल चलकर भोपाल तक आए लाडली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती विमला और उनके पति श्री हरि प्रजापति का आज मुख्यमंत्री आवास में स्वागत किया और उन्हें वाहन द्वारा छतरपुर की वापसी यात्रा के निर्देश दिए।
प्रजापति दंपति लाडली बहना योजना से प्रभावित होकर आभार व्यक्त करने पदयात्रा कर भोपाल तक पहुंचे थे।





