Home / शियों से दुश्मनी और यजीदियों से दोस्ती पाकिस्तान को यजीदिस्तान बना देगी। मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी

शियों से दुश्मनी और यजीदियों से दोस्ती पाकिस्तान को यजीदिस्तान बना देगी। मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी

Spread the love

मजलिसे ओलामा ए हिंद के जनरल सेक्रेटरी एवं इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में शियों के साथ दुश्मनी और यजीदियों से दोस्ती को बढ़ावा दिया जा रहा है उससे बहुत जल्द पाकिस्तान यजीदिस्तान बन के रह जाएगा।
अभी कुछ दिन पहले पाकिस्तान में रैली करके रसूले खुदा के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के कातिल यजीद जिंदाबाद के नारे लगाए गए और काफिर काफिर शिया काफिर जैसे नारों का इस्तेमाल किया गया और शियों के कत्लेआम की बात की गई।
सवाल यह है कि इस तरह की रैली और नारे आखिर किसके इशारे पर किए गए क्योंकि इससे पहले छोटे-छोटे जलसे कर के इसकी पूरी तैयारी की गई और पाकिस्तान की हुकूमत पूरी तरीके से खामोश रही अगर यह एक चारदीवारी के अंदर की बात होती तो यह समझ में आता कि यह किसी एक ग्रुप के लोगों की सोच है लेकिन पूरे पाकिस्तान में एक बड़ी लाखों की तादाद में रैली निकालकर ऐसी गलत हरकत करना और पाकिस्तानी सरकार का खामोश रहना किस बात की तरफ इशारा कर रहा है।
इसके अलावा शिया रहनुमा आयतुल्लाह सैयद खामनाई के खिलाफ भी नारे लगाए गए ।शियों से इत्तेहाद की बात से इनकार किया गया।
इससे साबित हो गया कि यह सब हरकतें करने वाले लोग अमरीका इसराइल और सऊदी अरब के मानने वाले हैं और उनके गुलाम है। यह लोग पाकिस्तान में शिया सुन्नी फसाद करके शियों के खून से होली खेलने वाले हैं।
मौलाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार फौरेन यह रैली करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें नहीं तो हम शिया सुन्नी मिलकर पाकिस्तानी एंबेसी का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *