Home / शिया वक्फ बोर्ड में मुतवल्ली कोटे के दो प्रत्याशी वसीम रिजवी,सैयद फ़ैजी विजय घोषित

शिया वक्फ बोर्ड में मुतवल्ली कोटे के दो प्रत्याशी वसीम रिजवी,सैयद फ़ैजी विजय घोषित

Spread the love

Lucknow: उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड में मुतवल्ली कोटे से सदस्य दो पद का चुनाव कल संपन्न हुआ।
शिया वक्फ बोर्ड में 6 प्रत्याशी मुतवल्लियों के बीच 2 सदस्य पदों के लिए यह चुनाव हुआ । जिसमें बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी और सैयद फैजी ने जीत हासिल की. पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी और सैय्यद फैजी दोनों को 21-21 वोट मिले। वहीं दो वोट इनवेलिड घोषित हुए । सांसद कोटे से पूर्व सांसद रामपुर बेगम नूर बानो निर्विरोध सदस्य बनी।
शिया वक्फ बोर्ड में सदस्य पद के चुनाव के बाद चेयरमैन घोषित किया जाएगा । उत्तर प्रदेश सरकार राज्य बार काउंसिल कोटे से शिया मुस्लिम सदस्य नहीं होने के चलते किसी दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बोर्ड का सदस्य बनाया जा सकता है। वहीं विधान मंडल सदस्य कोटे से बुक्कल नवाब के नाम का भी सरकार एलान कर सकती है।
इसी के साथ वक्फ एक्ट के तहत राज्य सरकार तीन सदस्यों को नामित करेगी। जिसमें शिया मुस्लिम स्कॉलर, शिया मुस्लिम समाजिक कार्यकर्ता और एक शिया मुस्लिम सरकारी अफसर होगा।
बता दें, निर्वाचित और नामित सभी सदस्य मिलकर अपने बीच से एक चैयरमैन चुनेंगे । सूत्रों की माने तो सरकार बुधवार तक अधिसूचना जारी कर चेयरमैन पद का चुनाव करा सकती है. साथ ही नामित होने वाले सदस्यों का भी एलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *