Home / शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक किस प्रविधान तहत किया गया: हाई कोर्ट

शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक किस प्रविधान तहत किया गया: हाई कोर्ट

Spread the love

लखनऊ हाईकोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड में प्रशासक प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा को नियुक्त करने पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि कानून के किस प्राधिकार के तहत 16 मार्च को बोर्ड में प्रशासक नियुक्त किया जबकि प्रशासक नियुक्त करने का कोई प्रावधान वक़्फ अधिनियम 1995 में नहीं है।
अदालत ने सरकार से यह भी सवाल पूछा है कि शिया वक्फ बोर्ड के गठन की प्रक्त्रिस्या कब शुरू की जाएगी

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय तथा न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश असद अली खां मितावल्ली इमदाद हुसैन खां की कर्बला राजाजीपुरम की याचिका पर पारित किया। कोर्ट ने सरकार ने यह भी पूछा कि शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव कब तक होंगे इन सभी सवालों के जवाब के साथ कोर्ट ने 25 मार्च 2021 को शासन के विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *