लखनऊ के अवध प्वाइंट पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सद्र दफ़्तर में एक अहम मजलिस-ए-आमिला (कार्यकारिणी समिति) बैठक हुई। मौलाना सैय्यद साएम मेहंदी नक़वी साहब की सदारत में आयोजित इस बैठक में बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने सभी को संबोधित किया। बड़ी संख्या में हज़राते ओलमा, खोतबा, पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा 28 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ में होने वाले वार्षिक इजलासे आम की तैयारियां और इंतिज़ामात थे। मौलाना यासूब अब्बास ने जलसे को खिताब करते हुए हज़राते ओलमा ए कराम, खोतबा, शोअरा, ज़ाकिरीन, मदारिस, अंजुमन हाय मातमी, क़ौमी इदारों और तमाम मोमिनीन से शिरकत की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन शिया समाज के हितों को मजबूत करने का मंच बनेगा—क्या आप भी इसमें शामिल होंगे?इस मौके पर हुज्जत उल इस्लाम मौलाना जाफ़र अब्बास, मौलाना डॉ० एजाज़ अतहर, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना सैय्यद इन्तिज़ाम हैदर, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना रज़ा अब्बास, मौलाना डॉ० अनवर हुसैन रिज़वी, हुज्जत उल इस्लाम मौलाना हसन मेहंदी, मौलाना मुमताज़ अली, मौलाना सैय्यद मज़ाहिर अली रिज़वी, प्रोफेसर शबीहे रज़ा बाक़री, डॉ० मीसम मुबारक, प्रोफेसर मिर्ज़ा मुहम्मद अबु तय्यब, बोर्ड के फाउंडर मेंबर हुसैन मोहसिन ज़ैदी, शिया हुसैनी फण्ड के महासचिव हसन मेहंदी झब्बू, सीनियर सहाफ़ी ज़हीर मुस्तफा, तंज़ीमे मिल्लत के महासचिव प्रिंस इक़बाल मिर्ज़ा, शेख़ सईद हुसैन समेत कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। यह बैठक शिया समुदाय में एकता का प्रतीक बनी।
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिवेशन मे शिया समाज के हितों को मजबूत करने का मंच बनेगा मौलाना यासूब अब्बास





