Home / विस्थापित कश्मीरी पंडित, भाजपा पार्षद राकेश पंडित कि आतंकवादियों ने की हत्या

विस्थापित कश्मीरी पंडित, भाजपा पार्षद राकेश पंडित कि आतंकवादियों ने की हत्या

Spread the love

श्रीनगर आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब पार्षद अपने एक मित्र के घर थे। वहां उनको आतंकवादियों ने गोलियों से भून दिया साथ ही साथ उनके मित्र की बेटी को भी गोली लगी पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे विस्थापित राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राकेश पंडित को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *