Home / विधानसभा के सामने स्कूलों की फीस माफी को लेकर है बड़ा प्रदर्शन का प्रयास।

विधानसभा के सामने स्कूलों की फीस माफी को लेकर है बड़ा प्रदर्शन का प्रयास।

Spread the love

कोरोनावायरस में जहां एक तरफ सारे कारोबार बंद पड़े हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह खराब हो चुकी है ऐसे में स्कूलों द्वारा फीस को लेकर बड़ा बवाल चल रहा है इसी को लेकर लखनऊ में अधिवक्ताओं ने एक बड़ा प्रदर्शन करने का फैसला किया। यह प्रदर्शन विधानसभा के सामने होने वाला था।
पुलिस द्वारा हजरतगंज जाने से अधिवक्ताओं कों रोका गया।
विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं अधिवक्ताओं के पुलिस ने जबरन परिवर्तन चौक पर रोकने की कोशिश की।
भारी पुलिस बल ने परिवर्तन चौराहे के पास सभी अधिवक्ताओं को रोका।
पुलिस द्वारा जबरन रोके जाने पर परिवर्तन चौराहे के पास अधिवक्ता सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वकीलों के होने वाले प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी।
पुलिस ने सेंट्रल बार के पदाधिकारियों के घर पर अपना डेरा जमा लिया है।
प्रदर्शन में शामिल तमाम वकीलों के घर पर पुलिस पहुंचकर रोकने का प्रयास कर रही है।
सेंट्रल बार के वकीलों ने विधानसभा पर किया है घेराव का ऐलान। विधानसभा घेराव के ऐलान के साथ लखनऊ पुलिस के हाथ पैर फुल गये हैं।
रात भर मान मनोवल के बाद अब वकीलों के घरों पर पुलिस पहुंची।

विधानसभा के सामने वकीलों का पहुंचना हुआ शुरू विधानसभा से सटे बापू भवन पहुंचे पदाधिकारी जीतू यादव और संजीव पांडे फीस माफी के खिलाफ आज विधानसभा के सामने वकीलों का बड़ा प्रदर्शन पुलिस के काफी मनाने के बाद भी नहीं माने वकील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *