Home / विकास दुबे केस: पुलिस पर गोलियां चलाने से पहले जेसीबी लगाकर रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, खोले कई राज़

विकास दुबे केस: पुलिस पर गोलियां चलाने से पहले जेसीबी लगाकर रास्ता रोकने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, खोले कई राज़

Spread the love

कानपुर में 2 जुलाई की रात जो जेसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोका गया था, उसके ड्राइवर राहुल पाल को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि जेसीबी लगाने के बाद जाना चाहता था तब विकास ने कहा था कि आज कुछ और नजारा देखने को मिलेगा।

नारेपुरवा शिवली निवासी राहुल ने बताया कि वह प्रेम प्रकाश पाण्डेय और विकास दुबे के सम्पर्क में था। प्रेम प्रकाश के कहने पर गांव के बाहर जंगलों की कटाई कर रहा था। वहां की जमीन पर विकास दुबे को कब्जा करना था। लगभग 100 बीघा जमीन पर वह कब्जा कर भी चुका था। राहुल पाल के मुताबिक, घटना वाले दिन देर शाम से वह प्रेम प्रकाश के साथ मिलकर जंगल की कटाई कर रहा था। रात करीब 9 बजे विकास ने प्रेम प्रकाश को फोन किया और कहा कि आज प्रशासन से गोली चलनी है। जेसीबी लेकर गांव आ जाओ। इसके बाद प्रेम प्रकाश ने राहुल से जेसीबी विकास के दरवाजे पर लगाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *