Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
वसीम रिजवी ने 26 आयतों को हटाते हुए व सूरों को सही क्रम में करते हुए नया कुरान लिखा – The Revolution News
Home / वसीम रिजवी ने 26 आयतों को हटाते हुए व सूरों को सही क्रम में करते हुए नया कुरान लिखा

वसीम रिजवी ने 26 आयतों को हटाते हुए व सूरों को सही क्रम में करते हुए नया कुरान लिखा

Spread the love

लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नवनिर्वाचित सदस्य वसीम रिजवी ने आज एक वीडियो जारी करते हुए कहां की उनके द्वारा कुरान-ए-मजीद की 26 आयतें जिनके द्वारा पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है ।इसी संबंध में श्री रिज़वी द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में इन आयतों को हटाने के लिए वादा किया था।

जिस पर माननीय न्यायालय ने अपील को ख़ारिज करते हुए श्री रिज़वी पर 50000 जुर्माना लगाया था। इन 26 आयतों को कुरान पाक से हटते हुए कुराने पाक के सूरों को सही क्रम संख्या में करते हुए एक नया कुरान जारी किया है जिसकी एक प्रति व पत्र देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भेज दिया ताकि मदरसों में इस कुरान को पढ़ाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए । श्री रिज़वी ने यह भी कहा कि बहुत जल्दी या कुरान मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *