, 21 जनवरी 2023।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी-9 भारत वर्ष के ब्यूरो चीफ श्री उमेश पाठक जी के बीमारी के चलते आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा अपने श्री चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि स्व0 पाठक जी का निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है।
वरिष्ठ पत्रकार स्व0 पाठक जी के निधन पर राज्यसभा सांसद श्री प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, आदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
