लखनऊ 08 मई 2021।
पूर्व मंत्री श्री दल बहादुर कोरी, पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुसूदन त्रिपाठी के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।