Home / राष्ट्रीय / वक़्फ़ संशोधन बिल (रिपोर्ट) राज्यसभा में पेश, विपक्ष के वॉकआउट से नहीं हुआ पास, सोशल मीडिया पर फैलो बिल पास होने की अफवाह

वक़्फ़ संशोधन बिल (रिपोर्ट) राज्यसभा में पेश, विपक्ष के वॉकआउट से नहीं हुआ पास, सोशल मीडिया पर फैलो बिल पास होने की अफवाह

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट आज राज्यसभा में पेश की गई। इस रिपोर्ट के पेश होने के बाद विपक्षी दलों ने हंगामा किया और रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और कुछ देर के लिए राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष की आपत्तियों को रिपोर्ट के साथ संलग्न किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को विनियमित और प्रबंधित करने से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है, लेकिन यह सच नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *