Home / लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

 

लखनऊ। 23 फरवरी 2020 झारखंड के जामताड़ा इलाके में काल सेंटर संचालित कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर-दबोचा है। बताया जा रहा है कि जालसाजों का ये गिरोह कॉल करके लोगों से उनके एटीएम की जानकारी प्राप्त कर उनके खातों से ऑनलाइन करोड़ो की रकम पार करता था।

जानकारी के अनुसार देश के दिल्ली, सिलीगुड़ी, जामतारा झारखंड व कर्नाटक सहित तमाम राज्यों में जालसाजों ने अपनी जालसाजी का तार फैला रखा था। इसी कड़ी में लखनऊ निवासी पीड़ित को भी जालसाजों ने चूना लगाया था और उसके खाते से ऑनलाइन करीब 49 हजार से अधिक रुपए उड़ा लिए थे। ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ हजरतगंज साइबर क्राइम सेल की टीम से की थी।

वहीं पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल की टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई थी। इस दौरान रविवार को क्राइम सेल की टीम ने गिरोह के जालसाज प्रदुम्न मंडल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अकेले आरोपी प्रदुम्न ने लोगों से करीब 50 लाख रुपए की जालसाजी कर रखी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जालसाजी कर लोगों से ऐंठी गई रकम झारखंड में बैठे गिरोह के सरगना को पहुंचाई जाती थी। वहीं शातिर गिरोह महंगे प्रोडक्ट को कम दाम में बेचकर उससे प्राप्त रकम को आपस में बांट लेता था। पुलिस फिलहाल अन्य जालसाजों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *