Home / लालू यादव की पार्टी आरजेडी को झटका, आठ में से पांच विधान परिषद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा।

लालू यादव की पार्टी आरजेडी को झटका, आठ में से पांच विधान परिषद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा।

Spread the love

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मंगलवार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी को एक और झटका दिया ह. राष्ट्रीय जनता दल के आठ में से पांच विधान परिषद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। इस विलय के बाद जनता दल यूनाइटेड एक बार फिर सदन में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिन विधान परिषद सदस्यों ने नीतीश कुमार की पार्टी का दामन थामा है उनमें कमर आलम, संजय प्रसाद, राधा चरण सेठ, दिलीप राय, रणविजय सिंह शामिल हैं। इन सभी सदस्यों को तत्काल जनता दल यूनाइटेड के मुख्य सचेतक द्वारा सूचित किये जाने पर कि उन्हें पार्टी की सदस्यता दे दी गयी हैं इस विलय को अधिकारिक रूप दे दिया गया।
हालांकि इस विलय के बारे में फ़िलहाल आरजेडी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी हैं लेकिन माना जा रहा हैं कि अधिकांश लोग तेजस्वी यादव के व्यक्तिगत कार्यशैली से नाखुश होकर नीतीश कुमार के साथ गए हैं.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *