Home / लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द्द में, यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है,मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन,

लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द्द में, यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है,मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन,

Spread the love

भोपाल। मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। राहत इंदौरी ने आज ही कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। कोरोना वायरस चलते के राहत इंदौरी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत इंदौरी अरबिंदो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मशहूर शायर डॉ राहत इंदौरी आज ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी थी। राहत इंदौरी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की थी।

मशहूर शायर डॉ राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल ( सोमवार ) मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें। मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *