Home / लगातार 20 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी

लगातार 20 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी

देश में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज (शुक्रवार) 20वें दिन लगातार इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर का इजाफा और डीजल में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये हो गई है और एक लीटर डीजल के लिए आपको 80.19 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह 20 दिन में डीजल 10.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमतों में भी लगभग 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *