बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम उद्धव को लेकर मजेदार टिप्पणी की जो अंधभक्तों को रास नहीं आएगी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-लगता है उद्धव ठाकरे मॉडल सीएम बन गए हैं। स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी के बाद केंद्र के प्रवक्ता ने भी महाराष्ट्र के सीएम की तारीफ में दो शब्द बोले हैं। ये बात तो वो पहले से बोल रहे थे।
स्वामी यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी की ट्रोल आर्मी को निशाना बनाते हुए कहा कि पहले जब ये बात उनके द्वारा कही गई तो इन अंध और गंध भक्तों ने उनकी आलोचना में जमीन-आसमान एक कर दिया था। वो उन पर ऐसे झपट्टा मार रहे थे जैसे कोई डरा हुआ सियार पलटवार करते देखा जाता है। उनका सवाल था कि अब ये लोग कहां हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने स्वामी का समर्थन किया। उनका कहना था कि स्वामी जो कहते हैं वो सच के बेहद करीब होता है। लेकिन बीजेपी के नेता उनकी बात का सम्मान इस वजह से नहीं करते क्योंकि उन्हें सच सुनने की आदत नहीं है। कुछ का कहना था कि स्वामी को ऐसे लोगों की परवाह किए बगैर अपना काम करते रहना चाहिए। देश हित में सच बोलने से गुरेज नहीं करना चाहिए।