Home / लखनऊ से गांव पहुंचा इंजीनियर का शव, ग्रामीणों में आक्रोश

लखनऊ से गांव पहुंचा इंजीनियर का शव, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजीत मिश्रा (26) को बदमाशों ने शुक्रवार रात गोली मार दी थी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान अजीत के बाद परिवार व पूरा गांव आक्रोश के बीच गम में डूबा था। रविवार को लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव चौकड़ी गांव पहुंचा।

ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए एएसपी पंकज की अगुवाई में सीओ एसपी सिंह, थाना प्रभारी छावनी सौदागर राय, थाना प्रभारी पैकोलिया शिवाकांत मिश्रा, थाना प्रभारी हर्रैया मृत्युंजय पाठक, थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरेकृष्ण उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी शीला यादव के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद रही। गांव में व आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *