Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर, मनाया जश्न

लखनऊ सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर, मनाया जश्न

Spread the love

दिनांकः08.09.2023
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त की खब़रें जैसे ही आनी शुरू हुई समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बम्पर जीत तय हो गई सम्पूर्ण वातावरण समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं में जो जोश की लहर दिखी उससे प्रतीत होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बुरी तरह से हारेगी। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप के साथ भांगड़ा की धुन पर नाचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ में महिलाएं, नौजवान, अल्पसंख्यक, वकील, व्यापारी, शिक्षक सभी जीत के जश्न में डूबे थेे।
कार्यकर्ताओं की भीड़ के उत्साह में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव भी प्रदेश कार्यालय में आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए बधाई दी और जीत को उन्हें समर्पित किया।
राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, राकेश प्रताप सिंह विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, सी.एल. वर्मा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राजेश यादव एवं डॉ0 राजपाल कश्यप, विकास यादव, सर्वेश अम्बेडकर, वंदना मिश्र, डॉ0 रमेश दीक्षित, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, रणविजय सिंह, कामरान बेग, देवेन्द्र सिंह यादव जीतू, संजय सविता विद्यार्थी, एस.के. राय, जयसिंह जयंत, नवीन धवन बंटी आदि ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जीत के लिए श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व का आभार जताया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *