लखनऊ में हाईवे किनारे बक्से में बंद मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनी

लखनऊ | शाबू ज़ैदी

राजधानी लखनऊ में हाईवे किनारे एक बक्से के अंदर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़े बक्से की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बक्सा खोलने पर उसमें शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को बक्से में बंद कर सुनसान स्थान पर फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *