Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ महापौर,नगर आयुक्त और समस्या अधिकारियों ने जनता की समस्त समस्याओं के निर्धारण के लिए आदेश दिए

लखनऊ महापौर,नगर आयुक्त और समस्या अधिकारियों ने जनता की समस्त समस्याओं के निर्धारण के लिए आदेश दिए

Spread the love

दिनांक 07 फरवरी, 2025

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में प्रदान की जा रही विभिन्न नागरिक सेवाओं संबंधी शिकायतों (यथा सफाई, स्वच्छता, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, जलकल इत्यादि) के निस्तारण हेतु अनुश्रवण, समन्वय एवं जी.आई.एस. सर्वे द्वारा भवनो के कर निर्धारण के विरुद्ध प्रस्तुत आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किये जाने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किये जाने के निर्णय के क्रम में मा. महापौर जी की अध्यक्षता में आज दिनांक 07 फरवरी, 2025 दिन (शुक्रवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार, लालबाग में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया गया।

आज समाधान दिवस की अध्यक्षता मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी द्वारा की गयी जिसमें नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह व गृहकर सहित समस्त संबंधित विभाग यथा जलकल, स्वास्थ्य, अभियंत्रण, मार्ग प्रकाश के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। गृहकर की आपत्तियों के निस्तारण के लिए सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही।

मा. महापौर जी द्वारा आगन्तुको की समस्याएं स्वयं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आज के समाधान दिवस में क्षेत्रीय नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा जी.आई.एस. की प्राप्त आपत्ति का निस्तारण उपस्थित जोनल अधिकारीगण द्वारा अपने अधीनस्थ कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया गया।

जोनवार प्राप्त आपत्तियां तथा निस्तारण की स्थिति निम्नानुसार रही :-

जोन – प्राप्त आपत्तियां – निस्तारित
जोन-1 – 43 – 43
जोन-2 – 04 – 04
जोन-3 – 35 – 35
जोन-4 – 09 – 09
जोन-5 – 16 – 16
जोन-6 – 56 – 56
जोन-7 – 43 – 43
जोन-8 – 11 – 11
योग – 217 – 217

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *